25
Motivation
नव वर्ष
New Year
नव वर्ष - सुस्वागतम्
नव वर्ष - सुस्वागतम्
लो तुम्हारे आगमन से मिट गया है सारा तम
नव वर्ष - सुस्वागतम्
आशा रूपी पुष्प से तुम्हारा अभिनन्दन करते हैं
तुम अवश्य सफल रहना हम ये वन्दन करते हैं
इस वर्ष हम मिल कर यूँ करें अच्छे करम
नव वर्ष - सुस्वागतम्
तुम हमें ये शक्ति देना भूले जो बुरा किया
और जला देना हृदय मे प्रेम का ऐसा दिया
है तुम्हारी राह में हम सबका ये पहला कदम
नव वर्ष सुस्वागतम्
ऐसे शगुन बन के आओ और करो सबको प्रसन्न
सबके घर सम्पन्नता हो न रहे कोई विपन्न
अग्नि ज्वाला में करो, भस्म अब सारे कुकर्म
नव वर्ष - सुस्वागतम्
तुम सदा बिखेरना शान्ति के विकसित सुमन
दूर करना तुम आतंक की भीषण घुटन
नव वर्ष - सुस्वागतम्
— Roli Shukla
Anandam Mindset Solutions