A3
Article
बाल श्रम
Child Labour
कहते है कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं उन्हें देखते ही हम अपनी दुख तकलीफ कुछ समय के लिए भूल जाते है ।
आज प्रतिस्पर्धा के युग मे पति पत्नी दोनो ही कामकाजी होते है । अपने बच्चों की देखभाल के लिए वो कम उम्र के बच्चे, नौकर के तौर पर रख लेते है ।
चाय के दुकानों पर, होटलों मे, बड़े-बड़े कारखानों में, कार्यालयों मे आज ऐसे ही गरीब और जरूरत मन्द बच्चों की भरमार है ।
बाल श्रम के कारण कई हो सकते है — जनसंख्या का तेजी से बढ़ना, बेरोजगारी, शिक्षा का आभाव, भूखमरी आदि मुख्य है ।
आईये हम सब मिल कर ये प्रण ले कि हम सभी बच्चों के साथ बच्चों की तरह का ही व्यवहार करेगें । क्योंकि आज के बच्चे ही कल का भविष्य है ।
— Roli Shukla
Anandam Mindset Solutions