A4
Article
यथार्थ
Reality
भौतिकतावाद के पाश में जकड़ी हुयी आज की युवा पीढ़ी इतनी दूर निकल पड़ी है कि यथार्थवाद में आने में उसे शायद बहुत समय लग जायेगा ।
आधुनिक परिवेश में आज परिवार के रहन-सहन के तरीके बदल गयें हैं । कालेज या आँफिस जाने की जल्दी में सुबह का नाश्ता या तो कैन्टीन में होता है या फिर गाड़ी चलाते वक्त ।
हाँलाकि ये अच्छी बात है कि आज कल के युवा इतने जागरूक हो गये है कि वो किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहते ।
आज की युवा पीढ़ी आज की युवाशक्ति है — इस शक्ति का सद्उपयोग होना परम आवश्यक है । हमें प्रयास करना होगा कि इस युवा शक्ति के हाथ में हम विद्रोह की मशाल न पकड़ा के ज्ञान के दीपक को प्रज्जवलित करें ।
— Roli Shukla
Anandam Mindset Solutions