Uevent
Home / Poems & Articles / प्रश्न
04 Social

प्रश्न

Question

— Roli Shukla
Social Poem 04
चुनाव आने ही वाले थे पोस्टरों और बैनरों से दीवारें सजी थी हिंसा हुयी, एक मर गया, कुछ घायल हुये उसने एक किसान से पूछा आपकी समस्या ? हुजूर एक टयूबवेल हो जाता — वोट दोगे तो सब कुछ होगा तो ठीक है मुझे मेरा बेटा वापस कर दो जो चुनाव में जीत गया है । ईश्वर ने उसे चुन लिया है लज्जा से उसका और उसके शुभचिन्तकों का सिर झुक गया
— Roli Shukla
Anandam Mindset Solutions