43
Motivation
जागृति
Awakening
नारी ईश्वर की सुन्दरतम् कृति है
अब उसमें आई नव जागृति है
गये वो दिन, जब वो थी अबला नारी
अब है सम्पूर्ण सबला ।।
उसने अपनी असीम शक्तियाँ पहचानी है
उसका कोई स्तर नहीं है ये बातें पुरानी है ।।
उसका स्वाभिमान उसका सबसे बड़ा गहना है
शोषण और अत्याचार, अब उसे बिल्कुल नहीं सहना है ।।
तो कर्तव्यनिष्ठ, साहसी, सहनशील है वो
वात्सल्य से भरी स्नेहिल झील है ।।
उसका प्रेम, स्नेह ममता कमजोरी नहीं शक्ति है
उसका निःस्वार्थ कर्म, वास्तव में उसकी भक्ति है ।।
आज वो जागरूक है, आशावान है
आज सशक्त उसका आत्मसम्मान है ।।
वो जीवन की चुनौतियों को सहजता से स्वीकारती है
कठिन कार्य करने से पहले, सोचती है विचारती है ।।
निर्णय लेने की क्षमता, उसमें भली-भाँति विकसित है
आज उसका मन देखो कितना हर्षित पुलकित है ।।
व्यक्तिगत - कार्यगत सामन्जस्य को सदा बनाए रखती है
आज की नारी, कहो क्या नहीं कर सकती है ।।
परिवार, संस्था और समाज का जरा उसे सहयोग मिला
तो उच्च शिखर पर पहुँचेगी वो विश्व को नव-सम्मान दिला ।।
नारी-शक्ति नाम है जग की, ऐसी अदभुत शक्ति का
क्या कहना है उसकी पावन और सशक्त अभिव्यक्ति का ।।
ये अभिव्यक्ति जागृति के माध्यम से बढ़ती जाएगी
नारी जीवन में ये एक प्रेरणा-शक्ति बन कर आएगी ।।
— Roli Shukla
Anandam Mindset Solutions