42
Social
नारी शक्ति
Women's Power
कल रात्रि स्वप्न में मैंने एक रूपसि को देखा
श्वेत वस्त्रों से सुसज्जित एक सुन्दरी को देखा
यही नहीं नाना अलंकारों से अलंकृत थी वो
लगता था अनेक मधुर छन्दों में छन्दबद्ध थी वो
गीत थी संगीत थी वो
और किसी की नहीं वरन कवि की प्रीति थी वो
लगता था भावों से भीगी हुयी है
विचार बिन्दु टपकते थे
जो उसके रूप को और अधिक उज्जवल कर देते थे
श्रृंगार रस से परिपूर्ण प्रतिमा थी वो
किसी देश का गौरव या गरिमा थी वो
कन्ठ उसका अत्यधिक मधुर था
नेत्र उसके किसी प्रतिभा के प्रकाश से चमकते थे
हस्त उसके कला कौशल के आलोक से दमकते थे
अधरों को आनन्द में रूचि थी
उसकी चाल लयवद्ध थी वो
तुक यति गति को ध्यान में रख के चलती थी
लोग उसकी प्रशंसा करते थकते न थे
वो उसे हर युग में देखना और सुनना चाहते थे
कि वो उसे सदा इसी रूप में देखें
सबसे अधिक तो वो कवि को प्यारी थी
कवि उसका और वह कवि की सहगामी थी
कभी कवि बन जाता उसका
और वह बन जाती कवि की अनुगामी थी
वह कोई स्वप्न नहीं एक वास्तविकता है
वह रूपसि कोई और नहीं
स्वयं नारी शक्ति की अभिव्यक्ति है ।
— Roli Shukla
Anandam Mindset Solutions